A farmer arrived in Jashpur with a sack of coins to buy a scooter. | जशपुर में बोरे में सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान: शो-रूम संचालक ने नहीं किया निराश, स्कूटी के साथ उपहार लेकर लौटा किसान परिवार – Jashpur News

Author name

October 22, 2025


जशपुर जिले में दीपावली के दिन एक किसान परिवार बोरे में सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने शो रूम पहुंच गया। किसान परिवार ने स्कूटी लेने के लिए करीब छह माह में यह रकम जुटाई थी। शोरूम संचालक ने किसान परिवार को निराश नहीं किया, बल्कि शोरूम के कर्मियों ने सिक्के

.

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के केसरा निवासी किसान बजरंग राम भगत ने अपनी बेटी चंपा भगत के लिए स्कूटी खरीदने के लिए छह माह में रकम जमा की थी। इसमें घर में जमा किए गए करीब 40 हजार रुपए के सिक्के भी शामिल थे। दीपावली के दिन बजरंग राम भगत का पूरा परिवार स्कूटी खरीदने के लिए जशपुर के देवनारायण होंडा शो-रूम पहुंचा। किसान ने शो रूम के कर्मियों से कहा कि वे सिक्का लेकर आए हैं। स्कूटी मिलेगी क्या?

शो रूम में सिक्के गिनते कर्मचारी

शो रूम में सिक्के गिनते कर्मचारी

स्कूटी के साथ मिक्सर लेकर लौटा परिवार शोरूम के संचालक आनंद गुप्ता को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने किसान परिवार का सम्मान के साथ स्वागत किया और शोरूम के स्टाफ को सिक्कों की गिनती के लिए लगा दिया। स्टाफ ने 40 हजार रुपए से अधिक के सिक्के गिने। शेष रकम नोटों में जमा की।

सिक्का काउंट करने के बाद सौंपी स्कूटी

सिक्का काउंट करने के बाद सौंपी स्कूटी

किसान परिवार को शोरूम संचालक ने होंडा एक्टिवा की चाबी सौंपी। इसके साथ ही उन्हें स्क्रैच एंड विन का कार्ड भी दिया गया। कार्ड स्क्रैच करने पर चंपा भगत को मिक्सर ग्राइंडर का उपहार मिला। किसान परिवार स्कूटी के साथ मिक्सर ग्राइंडर लेकर खुशी-खुशी वापस घर लौैटा।

स्कूटी के साथ मिला उपहार

स्कूटी के साथ मिला उपहार

किसान परिवार को सिक्के लेकर शो-रूम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शो रूम संचालक आनंद गुप्ता ने कहा कि किसान परिवार ने उम्मीद के साथ रकम जुटाई थी। उनका स्कूटी खरीदने का सपना पूरा कर हमें भी खुशी हुई।



Source link