राजनांदगांव के भरकापारा स्थित काली माई मंदिर में रविवार को काली चौदस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां काली युवा वाहिनी भरकापारा द्वारा एक भव्य चुनरी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के जसगीत सम्राट दुकालू यादव ने अपनी प्रस्तु
.
आयोजन समिति के रघु शर्मा ने बताया कि यह भव्य चुनरी शोभायात्रा रविवार रात साढ़े सात बजे काली माई मंदिर, भरकापारा से शुरू हुई। यात्रा ने शहर के मुख्य मार्गों जैसे रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन, गंज लाइन और मानव मंदिर चौक से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इसका समापन पुनः काली माई मंदिर में हुआ।

मंदिर में माता काली को 31 फीट की चुनरी भेंट की
मंदिर में माता काली को 31 फीट की चुनरी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान जस सम्राट दुकालू यादव के जसगीतों पर माता भक्त झूमते हुए दिखाई दिए। रोड शो के रूप में जसगीतों की यह प्रस्तुति शहर में पहली बार आयोजित की गई थी, जिससे जस प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर मंदिर में अभिषेक पूजन और यज्ञ अनुष्ठान देर रात तक चला। शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने इस अनुष्ठान में उपस्थित होकर भाग लिया।
