A huge rally was held in Farasgaon for de-addiction | नशामुक्ति के लिए फरसगांव में निकली विशाल रैली: पुलिस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा, जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ – Kondagaon News

Author name

June 23, 2025


फरसगांव में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनजागरूकता रैली

फरसगांव में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनजागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अ

.

थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इनमें छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे। गायत्री परिवार और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे।

नशे के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान

रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में नशे की भूमिका को रेखांकित किया गया। समाज में नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान किया गया।

रैली के बाद संगोष्ठी और जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने नशे से होने वाली सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं पर चर्चा की। फरसगांव पुलिस का यह प्रयास कानून व्यवस्था और सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एकजुट हुए। स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय मीडिया ने भी कार्यक्रम को सकारात्मक कवरेज दिया।



Source link