A husband going to pick up his wife was crushed by a tractor and died | पत्नी को लेने जा रहे पति को ट्रैक्टर से कुचला,मौत: सिर और पीठ पर आई गंभीर चोटें, तीजा मनाने मायके गई थी पत्नी – Dhamtari News

Author name

August 30, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम हसदा निवासी ताम्रज ध्रुव अपनी पत्नी को तीजा के बाद घर वापस लाने के लिए बाइक से ससुराल जा रहा था।

.

नवागांव हाई स्कूल के पास कुंडल से गिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर जा रहा था। सकरी सड़क पर ट्रैक्टर को पार करते समय ताम्रज उसकी चपेट में आ गया। उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्राम खिसोरा से नवागांव तक का सड़क मार्ग सिंगल लेन होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संकरी सड़क पर बड़े वाहनों का आवाजाही खतरनाक है। पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



Source link