A worm was found in a bottle of country liquor in Korba…VIDEO | कोरबा में देसी शराब की बोतल में मिला कीड़ा…VIDEO: वापस करने पहुंचा तो दुकानदार ने लेने से किया मना, आबकारी अधिकारी बोलीं- उपभोक्ता नहीं आया था – Korba News

Author name

July 21, 2025


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को शराब के बोतल में कीड़ा मिला है। जब वह बोतल वापस करने गया, तो सेल्समेन ने लेने से इनकार कर दिया। इस मामले में आबकारी अधिकारी एक्शन लिया है। यह मामला कटघोरा के सरकारी देसी शराब दुकान का है।

.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर 27 वर्षीय युवक ने शराब खरीदी थी। जब वह पीने के लिए बैठा, तो उसे अंदर कीड़ा दिखाई दिया। वह तुरंत दुकान पहुंचा और बोतल वापस लेने को कहा। लेकिन दुकानदार ने साफ मना कर दिया।

आबकारी अधिकारी आशा सिंह का कहना है कि क्षेत्रीय अधिकारी से बातचीत करने पर पता चला कि उपभोक्ता शराब वापस करने आया ही नहीं था। किसी ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। वही संबंधित आबकारी विभाग में भी शिकायत कर सकता था। विभाग को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में शराब की सप्लाई जांजगीर चांपा जिले के वेयरहाउस से की जा रही है। कोरबा के 15 ब्लॉक में स्थित वेयरहाउस को बंद कर दिया गया है। आबकारी विभाग वेयरहाउस और सप्लाई विभाग से इस मामले में जानकारी लेगा।

बता दें कि कोरबा जिले में पहले भी शराब की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल चुकी हैं। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेल्समैन ने शराब में पानी मिलाने की बात स्वीकार की थी।



Source link