A young man committed suicide by jumping in front of a goods train in Balod | बालोद में मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या: ट्रेन के पहिए से हाथ-पैर और सिर कटे; हाथ पर गुदा पालेश सलामें नाम – Balod News

Author name

August 25, 2025



छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मालगाड़ी के सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। ट्रेन के पहिए से उसका सिर, हाथ और पैर कट गया। मृतक के हाथ पर पालेश सलामें नाम गुदा हुआ मिला है। पुलिस इसी आधार पर उसकी पहचान और परिजनों की तलाश कर रही है।

.

यह पूरी घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सूअरबोड़ की है। रविवार शाम करीब 5.30 बजे दल्लीराजहरा से आयरन ओर लेकर जा रही मालगाड़ी कुसुमकसा और भैंसबोड़ स्टेशन के बीच पहुंची। तभी एक युवक अचानक पटरियों पर कूद गया। ट्रेन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कपड़े और हाथ पर लिखे नाम से पहचान

दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार, मृतक नीले रंग का टी-शर्ट और हरे रंग का लोअर पहन रखा था। उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण शिनाख्त करना मुश्किल हो गया है। हालांकि, उसके हाथ पर पालेश सलामें नाम गुदा हुआ है। जिसे पुलिस पहचान का अहम सुराग मान रही है।

दल्लीराजहरा पुलिस ने शव मर्चूरी में रखवाया

रेलवे की सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बीएसपी अस्पताल मर्चूरी में रखवाया गया है। दल्लीराजहरा टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि आसपास के गांवों में युवक की तस्वीर भेजकर परिजनों की तलाश की जा रही है। मृतक की शिनाख्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link