A young man died due to electric current | बिजली करंट से युवक की मौत: डीजे वाहन के ऊपर से हाइटेंशन तार हटाते समय आया करंट, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए – Kondagaon News

Author name

August 4, 2025



कोंडागांव में युवक की करंट से मौत

कोंडागांव में एक दुखद हादसे में युवक तोमेश देवांगन की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना कोपाबेड़ा मार्ग पर हुई जहां डीजे वाहन के ऊपर से बिजली के तार निकल रहे थे।

.

तोमेश जब इन तारों को ऊपर उठाने का प्रयास कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे पूर्वी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक तोमेश के माता-पिता किसान हैं और उसका एक छोटा भाई भी है। वह अपने परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगा रहा है।



Source link