A young man was electrocuted and died before reaching the hospital. | करंट लगने से झुलसा युवक, हॉस्पिटल पहुंचने के पहले मौत: चालू लाइन में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस – Ambikapur (Surguja) News

Author name

October 20, 2025



सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सोहगा में बीती शाम बिजली के खंभे में चढ़कर स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से 33 वर्षीय युवक झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर 6 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों को एक ग्रामीण ने क

.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सोहगा में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए रविवार को ग्राम पंचायत टपकेला के छह मजदूरों को काम पर लगाया गया था। चालू लाइन में युवक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहे थे। स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान मनेश्वर टोप्पो (33 वर्ष) को करंट का झटका लगा और वह झुलस गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लापरवाही से गई युवक की जान बताया गया है कि युवकों को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नवानगर निवासी जवाहर गुप्ता ने बुलाया था। उक्त कार्य अंबिकापुर के पवन मित्तल के ठेके पर होना बताया गया। पवन मित्तल ने अपना ठेका होने से इनकार किया है। युवक चालू लाइन में काम कर रहे थे, जिसके कारण एक युवक को करंट लगा है। मामले में परिजनों का कहना है कि लापरवाही के कारण मुनेश्वर टोप्पो की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link