A young man was stabbed to death in Kanker | कांकेर में युवक की चाकू मारकर हत्या: गर्दन पर किए कई वार, जख्मी हालत में सड़क पर तड़पता रहा, नाबालिग समेत 2 हिरासत में – Kanker News

Author name

July 28, 2025


छत्तीसगढ़ के कांकेर के बरदेभाठा वार्ड में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना कार बनाने वाले गैरेज के पीछे खेत में हुई। हमलावरों ने टिकरापारा के युवक शिव बाल्मीकी के गर्दन पर चाकू से कई वार किए।

.

हमले के बाद घायल शिव दौड़कर मेन रोड पर पहुंचा। वहां से उसके साथी उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

सर्कल में दिख रहा शिव, जिसकी हत्या हुई है।

सर्कल में दिख रहा शिव, जिसकी हत्या हुई है।

दो संदिग्ध हिरासत में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग है और दूसरा सोमेश चक्रधारी उर्फ सागर (23) है। जो शांतिनगर कांकेर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। परिजन भी सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल सीसीटीवी कैमरों की रेंज से बाहर बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद 9 लोगों के वहां से निकलने की बात सामने आई है।

घटना के तुरंत बाद मेन रोड पर गिरे युवक का एक वीडियो बनाया गया। इस वीडियो में मृतक शिव और कुछ अन्य लोग ‘चीनी’ नामक व्यक्ति द्वारा हमला करने की बात कह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link