A young man who came to meet his girlfriend was tied up and beaten, VIDEO | गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को बांधकर पीटा, VIDEO: बलरामपुर में युवक को सरपंच ने दी तालिबानी सजा, घायल युवक अस्पताल में भर्ती – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

September 28, 2025


बलरामपुर के ग्राम अलका में बीती रात युवक को बांधकर सरपंच ने बेदम पीटा। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रात को गांव में पहुंचा था। युवक को घायल अवस्था में वाड्रफनगर हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पु

.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात ग्राम अलका पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बांध दिया। गांव के सरपंच ललन सिंह धुर्वे ने युवक को लाठियों से बेदम पीटा। काफी देर तक युवक को सरपंच डंडे से पीटते रहे। युवक की बेदम पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

मारपीट में युवक को आई गंभीर चोटें

मारपीट में युवक को आई गंभीर चोटें

बताया गया है कि युवक सरपंच के परिवार से जुड़े एक युवती से मिलने के लिए पहुंचा था। उसे परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया। युवक को बचाने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड भी पहुंची थी, उसे भी सरपंच ने पीटा।

घायल युवक हॉस्पिटल में भर्ती सरपंच द्वारा बेदम पिटाई के बाद युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थित बताई गई है। मारपीट में युवक को चोटें आई हैं।

मामले का वीडियो बलरामपुर पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचा। मामले में अधिकारियों ने एफआईआर करने का निर्देश दिया है। चलगली थाना प्रभारी बृजलाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवक को FIR के लिए बुलाया गया है। युवक के पहुंचने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।



Source link