A youth was attacked with a hockey stick and a knife in Bilaspur | बिलासपुर में युवक पर हाकी स्टीक और चाकू से हमला: कार साइड करने को लेकर बदमाशों ने किया विवाद फिर जमकर की पिटाई, घायल युवक अस्पताल में भर्ती – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

August 1, 2025



हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलासपुर में कार साइड करने के मामूली विवाद पर बदमाशों ने युवक पर स्टीक, बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला दिया। इस घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

.

कोनी निवासी सुरेश कुमार साहू गैरेज चलाता है। बुधवार की रात वो अपनी कार से पटेल हॉस्टल अपने दोस्त हर्ष यादव से मिलने गया था। हर्ष मनेंद्रगढ़ का रहने वाला है और गुरु घासीदास यूनवर्सिटी में बीए का छात्र है। इस दौरान कार वहां खड़े युवकों तरफ मुड़ी, तब युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज किया, जिस पर सुरेश ने उन्हें समझाइश दी और वो अपने दोस्त के पास चला गया।

बाइक से आए हमलावर युवक सुरेश जब हॉस्टल से निकल रहा था तभी विकास, किशन और कल्ले सहित उसके दोस्त बाइक के पास खड़े थे। इस दौरान उन्होंने सुरेश को घेर लिया और बेल्ट, डंडा, हॉकी स्टीक से उसकी जमकर पिटाई करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने उस पर चाकू भी मार दिया। जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया। हमलावरों ने सुरेश की कार में तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद सभी भाग गए।

घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती इस घटना के बाद घायल सुरेश को तत्काल इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक हमलावर भाग गए थे। पुलिस ने हर्ष यादव की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link