Accident at VIP Chowk… young man dies | VIP चौक में हादसा…युवक की मौत: कांकेर रोडवेज बस के चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, ड्राइवर हिरासत में – Raipur News

Author name

October 25, 2025


राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित VIP चौक में कांकेर रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड की बस से टकराकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महासमुंद निवासी ईश्वर साहू के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिय

.

पुलिस के अनुसार युवक की बाइक इस बस से टकराई थी।

पुलिस के अनुसार युवक की बाइक इस बस से टकराई थी।

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के अनुसार महासमुंद निवासी ईश्वर साहू अपनी बाइक CG07BT4836 से महासमुंद की तरफ जा रहा था। वीआईपी चौक के पास सुबह 5.30 बजे पहुंचा, तो कांकेर रोडवेज बस क्रमांक CG04PB8100 से टकरा गया। बस चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी खड़ी थी, इस वजह से उसे हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सड़क हादसे में महासमुंद निवासी युवक की मौत हो गई।

सड़क हादसे में महासमुंद निवासी युवक की मौत हो गई।

मौके पर हुई थी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बस से टकराया और सड़क में बाइक सहित सिर के बल गिर गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और परिजनों को जानकारी दी है।

हादसे के बाद सड़क में पड़ी युवक की बाइक।

हादसे के बाद सड़क में पड़ी युवक की बाइक।

4 महीने में 50 से ज्यादा हादसे

बीते चार महीनों में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार 78 सड़क हादसों में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सड़क हादसों के कारण इस रिपोर्ट में ओवर स्पीड गाड़ी, ड्रिंक एंड ड्राइव और वाहन चालकों की लापरवाही बताई गई है।



Source link