Accident in Chhattisgarh’s Raigarh JSW plant… Deputy Manager dies | रायगढ़ के JSW प्लांट में हादसा… डिप्टी मैनेजर की मौत: सेंटर प्लांट के साईड पर हुई घटना, घटना की जांच में जूटी पुलिस – Raigarh News

Author name

September 4, 2025


जेएसडब्ल्यू प्लांट में सुबह घटना घटित हुई… फाईल फोटो

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के फैक्ट्री में आज फिर एक हादसा हो गया। JSW प्लांट में घटना घटित हुई, जिसमें सेंटर साईड के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस मौत के कारणों की जांच में जूट गई है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक तारापुर में रहने वाला रविन्द्र डनसेना 43 साल JSW प्लांट में सेंटर प्लांट साईड में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

जहां गुरूवार की सुबह रविन्द्र की ड्यूटी ए शिप्ट में लगी थी। ऐसे में वह सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंच गया। जहां प्लांट के सेंटर साईड के बाहर था। इसी दौरान वह किसी हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे देखकर आसपास के मजदूरों ने इसकी जानकारी प्लांट के अन्य अधिकारियों को दी। ऐसे में उसे गंभीर हालत में जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद उसे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जूट गई है।

JSW प्लांट में सेंटर साईड प्लांट में रविन्द्र डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था

JSW प्लांट में सेंटर साईड प्लांट में रविन्द्र डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था

मौत के कारणों की जांच की जा रही इस संबंध में भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि घटना की सूचना सुबह नौ बजे मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।

अभी रविन्द्र डनसेना की मौत का स्पष्ट जानकारी नहीं आ सका है, लेकिन उसके कपड़ों में कीचड़ लगा था। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।



Source link