
कोंडागांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
.
शामपुर निवासी 53 वर्षीय श्याम लाल सेन ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब यह बात अपनी मां को बताई, तब मामला प्रकाश में आया।
थाना कोंडागांव में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 65(1), 351(3) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म किया कबूल
टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 4 जून 2025 को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक शांति यादव और दिनेश पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम और संतोषी मंडावी की टीम शामिल रही।