दुर्ग पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में एक साथ बड़े अभियान चलाकर 62 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 476 पौवा अवैध शराब और करीब 25 हजार रुपए नगद जब्त किए गए।
.
अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सुबह से ही अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई पुलगांव, छावनी, पुरानी भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग, उतई, अण्डा और खुर्सीपार थाना क्षेत्रों में की गई।

पुलगांव थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा कार्रवाई पुलगांव थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। यहां पांच आरोपियों से 157 पौवा शराब और 13 हजार रुपए नगद जब्त किए गए। छावनी में तीन आरोपियों से 124 पौवा और 9 हजार रुपए, पुरानी भिलाई में एक आरोपी से 34 पौवा और 600 रुपए, वैशाली नगर में एक आरोपी से 30 पौवा, दुर्ग में तीन आरोपियों से 93 पौवा और 1 हजार रुपए, उतई में दो आरोपियों से 38 पौवा, अण्डा में एक आरोपी से 30 पौवा और खुर्सीपार में दो आरोपियों से 37 पौवा शराब जब्त की गई।

इनमें 16 आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और दो आरोपियों पर धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार पुलगांव थाना क्षेत्र के सुरेश ढीमर, कुलेश्वर साहू, कृष्णा ढीमर, गोपीराम, प्रभूराम बंजारे, छावनी थाना क्षेत्र के प्रेम यादव, दीपू उर्फ दीपक, सत्तारा, खुर्सीपार थाना क्षेत्र की सविता जरही और विद्या सेमड़ी, पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की सीताबाई निषाद, वैशाली नगर थाना क्षेत्र की बी. चन्द्रकला, दुर्ग थाना क्षेत्र के मिथलेश साहू, जमुना साहू, ढाल सिंह, उतई थाना क्षेत्र के केदार साहू और नंद कश्यप और अण्डा थाना क्षेत्र के कृष्णा सिन्हा शामिल हैं।