Action on feeding dog’s leftover food to children | कुत्ते का जूठा भोजन बच्चों को खिलाने पर कार्रवाई: बलौदाबाजार में मध्यान्ह भोजन में लापरवाही, जूठा भोजन परोसने वाली महिला समूह को किया गया अलग – baloda bazar News

Author name

August 2, 2025


बलौदाबाजार में जूठा भोजन परोसने पर महिला स्व सहायता समूह को हटाया गया

बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में बच्चों को जूठा भोजन परोसने वाली महिला स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से अलग कर दिया गया है।

.

एसडीएम दीपक निकुंज पलारी से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2025 को स्कूल में एक गंभीर घटना सामने आई। मध्यान्ह भोजन की पकी हुई सब्जी को आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया था। बच्चों ने इसकी जानकारी दी और शिक्षकों ने भोजन न परोसने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद वह भोजन बच्चों को परोस दिया गया।

इस शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह को स्कूल में मध्यान्ह भोजन संचालन से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। अब स्कूल में मध्यान्ह भोजन का संचालन अस्थायी रूप से संस्था प्रमुख को सौंपा गया है।

सुरक्षा के लिए सभी बच्चों का वैक्सीनेशन भी कराया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।



Source link