Action taken against illegal sand mining in Janjgir-Champa | जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई: हसदेव नदी से 8 ट्रैक्टर जब्त, ड्राइवर फरार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू – janjgir champa News

Author name

November 8, 2025


जांजगीर-चांपा जिले के पीथमपुर में हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान नदी के भीतर रेत भरते हुए 8 ट्रैक्टर जब्त किए गए,

.

दरअसल, जिले में रेत का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। पीथमपुर घाट पर जिला प्रशासन की टीम की कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। कई ट्रैक्टर चालक अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग गए, जबकि कुछ ट्रैक्टरों के इंजन लेकर फरार हो गए। टीम ने मौके से 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 इंजन जब्त किए।

राजस्व अधिकारियों के अनुसार, कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नदी के बीच में फंसी हुई थीं, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका। इन ट्रॉलियों का पंचनामा कर उन्हें नदी में ही छोड़ दिया गया।

तहसीलदार राजकुमार मरावी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने अधिकारियों की टीम के साथ हुज्जतबाजी भी की। ग्रामीण दर्शक बने रहे और नदी में फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकालने में कोई मदद नहीं की गई।

अवैध रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि नदी में छूटे वाहनों के चेसिस नंबर लेकर आरटीओ से उनके मालिकों की जानकारी मांगी गई है। अवैध रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Source link