![]()
माना एयरपोर्ट पर 12 मई 2022 को हुए शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग के करीब तीन साल बाद आखिरकार बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। राज्य विमानन विभाग में मुख्य सलाहकार के तौर पर कार्यरत तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त कर
.
हैरानी की बात है कि अगस्ता के क्रैश होने के बाद से छत्तीसगढ़ में एक भी हेलीकॉप्टर नहीं है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने तत्कालीन चीफ पायलट जायसवाल को 62 की उम्र होने पर संविदा नियुक्ति तो नहीं दी लेकिन तीन लाख मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया था।
DGCA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
जब डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की जांच रिपोर्ट सामने आई तो उसमें यह खुलासा हुआ कि हेलीकॉप्टर क्रैश लैंडिंग के पीछे मेंटेनेंस में गंभीर लापरवाही और सिस्टम की खामियों की पुष्टि की गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, माना एयरपोर्ट पर शासकीय हेलीकॉप्टर की मरम्मत और रख-रखाव बेहद लचर था। कई जरूरी पुर्जे तक समय पर नहीं बदले गए थे।
हादसे में इनकी हुई थी मौत
हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हादसे में कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा की दर्दनाक मौत हो गई थी। DGCA की रिपोर्ट आने के बाद विमानन विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच शुरू की, जिसके चलते अब चीफ पायलट रहे जायसवाल पर कार्रवाई की गई है।
फैक्ट्स फाइल
- घटना तिथि: 12 मई 2022
- स्थान: माना एयरपोर्ट, रायपुर
- हेलीकॉप्टर: अगस्ता A109E
- मृतक पायलट्स: कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा
- मुख्य खुलासे: मेंटेनेंस में भारी लापरवाही, पुर्जे तक नहीं बदले गए