Allocation of new post of four Janpad Panchayat CEO, implemented with immediate effect | सूरजपुर में प्रशासनिक फेरबदल: चार जनपद पंचायतों के सीईओ के हुए तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारियां – Surajpur News

Author name

May 16, 2025


सूरजपुर में चार जनपद पंचायतों के सीईओ के हुए तबादले

सूरजपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

.

डॉ. नृपेन्द्र सिंह को जनपद पंचायत ओड़गी से प्रतापपुर स्थानांतरित किया गया है। निलेश कुमार सोनी को भैयाथान से ओड़गी भेजा गया है। विनय कुमार गुप्ता को प्रेमनगर से भैयाथान का दायित्व दिया गया है।

जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय को प्रेमनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना है।



Source link