Ambikapur Accident 3 Died XUV Bike Collapse | XUV की टक्कर से बाइक-सवार 3 युवकों की मौत: अंबिकापुर में काराबेल पुल पर हादसा, 1 युवक पुल से गिरा; पार्टी से लौट रहे थे – Chhattisgarh News

Author name

April 14, 2025


हादसा रविवार शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-43 पर काराबेल पुल के ऊपर हुआ है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार एक्सयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दो युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। एक युवक पुल के नीचे गिर गया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

.

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-43 पर काराबेल पुल के ऊपर हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक बाइक में सवार थे और सीतापुर से काराबेल की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया।

रविवार शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-43 पर काराबेल पुल के ऊपर हादसा हुआ है।

रविवार शाम करीब 6.30 बजे नेशनल हाईवे-43 पर काराबेल पुल के ऊपर हादसा हुआ है।

तीनों युवकों की पहचान

एक युवक रायगढ़ में जिंदल कंपनी में काम करता था। युवक के पास मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान गुमगा निवासी विनोद कुमार पैकरा के रूप में हुई।

बाकी दो युवक विनोद कुमार पैकरा के रिश्तेदार मुनेश पैकरा (30 साल) निवासी पोपरेंगा और भावी शरण पैकरा (42 साल) निवासी पोपरेंगा, बतौली के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायसवाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे।

मंगरैलगढ़ से पार्टी कर लौट रहे थे बाइक सवार

परिजनों ने बताया कि, विनोद कुमार पैकरा रायगढ़ में प्लांट से दो दिन पहले निकला था। वह घूमते हुए शनिवार को पोपरेंगा पहुंचा था। रविवार को वह अपने रिश्तेदार मुनेश पैकरा और भावीशरण के साथ बाइक से मंगरैलगढ़ पहुंचा था।

मंगरैलगढ़ में उनके एक रिश्तेदार ने पंचायत चुनाव जीतने की खुशी में पार्टी रखी थी। तीनों मंगरैलगढ़ धाम से पोपरेंगा लौट रहे थे। वे काराबेल पुल के पास पहुंचे जहां हादसा हो गया।

मुनेश इकलौता बेटा था

हादसे के बाद परिजन सदमें में हैं। मुनेश पैकरा (30 साल) इकलौता बेटा था। उसके पिता कैलाश पैकरा की मौत हो चुकी है। बहन की शादी हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता था। वहीं भावी शरण पैकरा के भी पिता की मौत हो चुकी है वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

——————————–

छत्तीसगढ़ में हादसे से जुड़ी और खबर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिर गई। 5 लोग लापता हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिर गई। 5 लोग लापता हैं।

कोरबा में पिकअप नहर में गिरी, 5 लापता

इधर, कोरबा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिर गई। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई हैं, जबकि बाकी लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचाई। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। यह सभी सक्ती से कोरबा छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी जर्वे के पास का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link