An old man clashed with a leopard in Dhamtari | धमतरी में तेंदुए से भिड़ा बुजुर्ग…गाल-पैर पर चोट: खेत में रखवाली के दौरान हुआ सामना, लाठी से किया बचाव; 7 टांके लगे – Dhamtari News

Author name

May 12, 2025



छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बुजुर्ग और तेंदुए के बीच मुठभेड़ हुई। बुजुर्ग अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ वहां आ गया। तेंदुए ने बुजुर्ग पर 2 बार हमला किया। बुजुर्ग ने अपनी जान बचाने के लिए लाठी से अपना बचाव किया। इस घटना में बुज

.

जानकारी के मुताबिक उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के रिसगांव रेंज में बुजुर्ग रंजीत नेताम अपनी खेत की रखवाली कर रहा था। अचानक बुजुर्ग के पास तेंदुआ आ धमका। बुजुर्ग सोया हुआ था जब बुजुर्ग की आंख खुली तो सामने में तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद बुजुर्ग दहशत में आ गया।

बुजुर्ग को 6 से 7 टांके लगे

तेदुंए ने बुजुर्ग के गाल और पैर पर हमला किया। बुजुर्ग ने मौके पर रखे डंडे से अपना बचाव किया। जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद जाकर अपने घर में और ग्रामीणों को बताया। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग मौके पर पहुंचकर तेंदुआ की रेस्क्यू करने में लगी हुई है।

घायल बुजुर्ग रंजीत नेताम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को 6 से 7 टांके लगे हैं। फिलहाल ग्रामीणों को वन विभाग ने घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी हैं। तेंदुए का रेस्क्यू जारी है।



Source link