An old woman jumped into a pond to escape the bees, but her life was cut short. | मधुमक्खियों से बचने बुजुर्ग महिला तालाब में कूदी,नहीं बची जान: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कराई गई थी भर्ती, इलाज के दौरान मौत – Ambikapur (Surguja) News

Author name

December 4, 2025



रायगढ़ जिले के पत्थलगांव में जंगल में लकड़ी लेने गई बुजुर्ग महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग महिला ने तालाब में छलांग लगा दी। मधुमक्खियों के हमले से गंभीर बुजुर्ग महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां

.

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव निवासी गुड्डी वैष्णव पति लक्ष्मी दास (60 वर्ष) मंगलवार को अपनी देवरानी और जेठानी के साथ गांव के पास जंगल में सूखी लकड़ी लेने गई थी। बुजुर्ग महिला जंगल में पेड़ के पास झाड़ी से सूखी लकड़ी निकाल रही थी तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। बुजुर्ग की देवरानी और जेठानी जमीन पर लेट गए, जबकि मधुमक्खियों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।

तालाब में कूदी, लेकिन नहीं बची मधुमक्खियों से जान बचाने के लिए गुड्डी वैष्णव ने पास ही तालाब में छलांग लगा दी। कुछ समय बाद बुजुर्ग किसी तरह तालाब से निकली तो परिजन उसे लेकर वापस घर पहुंचे। मधुमक्खियों के काटने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया। उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।



Source link