Attack over land dispute in Bilaspur… FIR against ASI | बिलासपुर में जमीन विवाद में हमला… ASI के खिलाफ FIR: जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला और बुजुर्ग घायल – Chhattisgarh News

Author name

January 5, 2026


बिलासपुर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एएसआई और बेटे ने मिलकर हमला कर दिया। हमले में महिला व बुजुर्ग घायल हो गए हैं। मामले में एएसआई व बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज

.

मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल महिला रोती और चिल्लाती हुई नजर आ रही है। वहीं, एएसआई संजय शर्मा धमकाते हुए दिख रहा है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

ग्राम पंधी निवासी बबली शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि जय शर्मा, राजीव और आंचल शर्मा जबरन उनके कोठार की घेराबंदी काट रहे थे। जिसका विरोध करने पर तारबाहर थाने में पदस्थ एएसआई संजय शर्मा ने लोहे के औजार से बबली के सिर पर वार कर दिया, जिससे वो लहूलुहान होकर घायल हो गई।

बीच-बचाव करने आए उसके ससुर रमेश शर्मा और पति हितेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। बबली का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

एएसआई के बेटे ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट दूसरी तरफ राजीव शर्मा बीबीए का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की सुबह 9.30 बजे वो अपनी बहन के साथ कोठार गया था। जहां, हितेश शर्मा द्वारा की गई जाली तार की घेराबंदी को हटाने के दौरान विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि हितेश, रमेश और बबली शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर और डंडे से हमला कर दिया।

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे राजीव के पिता एएसआई संजय शर्मा पर भी लोहे की वस्तु से वार किया गया, जिससे उनके चेहरे और उंगली में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।

जमीन में कब्जा को लेकर विवाद दरअसल, जमीन में कब्जा को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि कोठार में एक पक्ष ने कांटा तार का घेरा लगाया है, जिसे दूसरे पक्ष के लोग जबरन तोड़ दिया, जिसके चलते यह विवाद शुरू हुआ और मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हमले का वीडियो वायरल दो पक्षों में हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला खून से लथपथ होकर रोती और चिल्लाती हुई नजर आ रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग धमकाते और मारपीट करते दिख रहे हैं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने पहले हमला किया है।



Source link