Balodabazar receives National Award for Water Conservation | बलौदाबाजार को जल संचयन में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कलेक्टर दीपक सोनी को 1 करोड़ का चेक सौंपा – baloda bazar News

Author name

November 18, 2025


बलौदाबाजार जिले को जल संचयन के क्षेत्र में ‘जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार 1.0’ से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने यह प्रत

.

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कलेक्टर दीपक सोनी को एक करोड़ रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र सौंपा। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, राजभूषण चौधरी और जल संसाधन विभाग के ईई एस.के. भदौरिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जिले का चयन जल संचय के लिए 30,927 संरचनाओं के निर्माण को पूरा करने के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में चलाए गए जल संचय महाअभियान के कारण यह सफलता मिली।

जिला पंचायत के आंकड़ों के अनुसार, जल संचय जनभागीदारी के तहत 31 मई 2025 तक कुल 35,793 संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इनमें नए तालाब, सामुदायिक और निजी डबरी, परकोलेशन टैंक, कुएं, रिचार्ज पिट, गली प्लग, चेकडैम, सोकपिट, अमृत सरोवर, एनीकट, स्टॉपडैम और व्यपवर्तन संरचनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, नहरों का जीर्णोद्धार, स्टेग्रेडेड कंटूर ट्रेंच और गेबियन स्ट्रक्चर भी बनाए गए हैं।

इन संरचनाओं का निर्माण मनरेगा, कैम्पा, सीएसआर फंड, राज्य बजट फंड और अन्य केंद्रीय निधियों के तहत किया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि यह पुरस्कार पूरे जिले की सामूहिक भागीदारी और कड़ी मेहनत का परिणाम है, जो जल संरक्षण के प्रति जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सांसद खेल महोत्सव का समापन

बलौदाबाजार के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि खेल का मैदान जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना करना सिखाता है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें मंच प्रदान कर रहा है। मंत्री ने इसे किसी संसदीय क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के जुटने का पहला अवसर बताया।

सांसद अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत-हार की चिंता किए बिना खेल भावना से खेलते रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि खेलकूद से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और यह टीम भावना, अनुशासन व आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘फिट इंडिया’ यानी स्वस्थ भारत की परिकल्पना को मजबूत करने के लिए सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की है। देशभर में ऐसे आयोजन हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में नियुक्त करने का भी उल्लेख किया।



Source link