bear attack in marwahi | मरवाही में भालुओं का हमला: बकरी चराने गई महिला को दो भालुओं ने किया घायल, बेटे ने भागकर बचाई जान – Gaurela News

Author name

July 5, 2025


मरवाही वन परिक्षेत्र में महिला पर दो भालुओं का हमला

छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र के चनाडोंगरी गांव में एक महिला पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। घटना में बिरसिया बाई नाम की महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई।

.

घटना उस समय हुई जब बिरसिया बाई अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ घर के पास बाड़ी में बकरी चरा रही थी। जंगल से भटककर आए दो भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमला देखकर बच्चा मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा को सूचित किया। घायल महिला को पहले मरवाही अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने डायल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मरवाही क्षेत्र में यह भालुओं के हमलों की बढ़ती घटनाओं का एक और उदाहरण है। पिछले कुछ समय से भालुओं के गांवों की ओर आने से क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।



Source link