Bhoomipujan of Antagarh-Narayanpur 46 KM road | अंतागढ़-नारायणपुर 46 KM सड़क का भूमिपूजन: 137 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, मंत्री ने काम समय पर पूरा करने के दिए निर्देश – Kanker News

Author name

November 27, 2025


अंतागढ़-नारायणपुर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। 46 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का ग्राम ताड़ोकी में भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 136 करोड़ 77 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

.

वन, पर्यावरण, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमिपूजन किया। अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने समारोह की अध्यक्षता की, जबकि कांकेर सांसद भोजराज नाग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के नागरिकों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

पीएम और सीएम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा विकास

मंत्री कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे तीव्र विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं से बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए फॉर्म समय पर जमा करने का आग्रह किया।

मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित कर रही है। माओवाद की चुनौतियों के कारण विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को सरकार दूर करने का प्रयास कर रही है।

मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित कर रही है। माओवाद की चुनौतियों के कारण विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को सरकार दूर करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों का धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल और तेंदूपत्ता 5500 रुपये प्रति बोरे की दर से खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने चरण पादुका योजना फिर से शुरू कर दी है। आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।

सांसद भोजराज नाग ने कहा– नई सड़क और रेल लाइन से क्षेत्र का विकास होगा

कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र का चारों तरफ विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि नई सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दल्लीराजहरा से रावघाट तक रेल लाइन बिछाई जा रही है और ताड़ोकी तक रेल लाइन पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत हर पात्र महिला को 1000 रुपये प्रति माह सहायता राशि दी जा रही है।

अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई सड़क का निर्माण स्वीकृत हुआ है। इससे अंतागढ़ और नारायणपुर के बीच यात्रा आसान होगी और कृषि, व्यापार, शिक्षा और आपदा प्रबंधन में सुधार होगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की शहरों से दूरी कम हुई है और गांवों में सड़कों का निर्माण हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, वन संरक्षक, लोक निर्माण विभाग और अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



Source link