Bike collided with parked truck in Raipur… 2 friends died | रायपुर में बाइक खड़ी ट्रक से टकराई…2 दोस्तों की मौत: सड़क किनारे अंधेरे में लापरवाहीपूर्वक की थी पार्किंग, दोनों युवकों का सिर फट गया – Raipur News

Author name

August 24, 2025


हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रायपुर के गोबरा नवापारा में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों दोस्त अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों क

.

जानकारी के अनुसार, नवागांव के निवासी डेमन साहू (40 वर्ष) और जितेंद्र ध्रुव (40 वर्ष) दोनों दोस्त हैं। दोनों के घर आसपास में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त शनिवार को किसी काम से दूसरे गांव गए थे। रात में वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवागांव-रायपुर रोड पर नवागांव से 1 किमी दूर रात करीब 9.15 बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक लोहे की छड़ों से भरा हुआ था। ट्रक अंधेरे में सड़क किनारे खड़ा था। ड्राइवर ने किसी प्रकार का संकेतक भी नहीं लगाया था।

पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों का सिर फट गया

दोनों युवकों की बाइक तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक नहीं दिख पाया। वे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गए। जिससे उनका सिर फट गया और शरीर के कई अन्य जगह चोटे आई है। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों युवकों को नवापारा सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही परिवार में कमाने वाले थे। उनकी मौत से दोनों के घरों में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



Source link