Biometric attendance system should be installed in all government offices: Sangh | सभी शासकीय कार्यालयों में लगे बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम : संघ – Raipur News

Author name

October 13, 2025


राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री एके चेलक ने कहा कि आधार बेस्ड उपस्थिति स्कीम से कर्मचारियों को लगातार साइबर फ्राड का भय सता रहा है।

.

संघ को जानकारी मिली है कि आधार बेस्ड जानकारी लेकर सायबर फ्राड गिरोह सक्रिय हो गए हैं। उसमें दर्ज पति या पिता की जानकारी पाकर परिवार में फोन कर उन्हें ठगने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ऐसे दोषियों पर कार्रवाई करे और कर्मचारियों के हितों को बचाने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस स्कीम को लागू करे।



Source link