मनरेगा के विकल्प के तौर पर लाई गई वीबी जी रामजी योजना को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि यह कानून छत्तीसगढ़ के गांवों की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।
.
यशवंत जैन ने दावा किया कि सालों तक मनरेगा के नाम पर कांग्रेस सरकारों ने केवल घोटाले किए, जबकि वीबी जी राम जी योजना से वास्तविक विकास जमीन पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि नई योजना से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गांवों में सड़क, पुलिया, गोदाम, जल-संरचना और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण तेजी से होगा। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर देश आगे बढ़ रहा है और इसके लिए गांवों का मजबूत होना जरूरी है।
देखिए पहले ये तस्वीरें…

VB जी राम जी योजना को लेकर बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ।

VB जी राम जी योजना को लेकर बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बीजेपी कार्यकर्ता गांव–गांव जाकर जानकारी देंगे
प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाया कि हजारों-लाखों करोड़ रुपए मनरेगा में खर्च होने के बावजूद ग्रामीण अंचलों में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। कांग्रेस का वीबी जी राम जी योजना का विरोध उसी परिपाटी का हिस्सा है। जिसमें केवल राजनीति की जाती है और काम से दूरी बनाई जाती है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर इस योजना की जानकारी देंगे। इसके तहत चौपाल, सम्मेलन और घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जो फरवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा।

VB जी राम जी योजना को लेकर बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ।
कांग्रेस ने महात्मा गांधी के विचारों को नजर अंदाज किया
बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का विरोध दरअसल गरीब, किसान और गांवों के विकास के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर राजनीति की। इंदिरा-नेहरू के नाम पर योजनाएं चलाकर महात्मा गांधी के विचारों को नजरअंदाज किया।
कांग्रेस को ‘राम’ नाम से आपत्ति है, जबकि बीजेपी की यह योजना गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए समर्पित है। बीजेपी नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वीबी जी राम जी कानून लागू होने के बाद प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, विकास और आत्मनिर्भरता का नया दौर शुरू होगा।