BJP’s announcement of waiver of interest on property tax is incomplete: Kanhaiya | संपत्ति कर पर ब्याज माफी की घोषणा अधूरी: कन्हैया बोले- नगरीय निकाय में हजारों करदाता परेशान, वादे अधूरे, जनता को मिला सिर्फ धोखा, – Raipur News

Author name

September 20, 2025


नगरीय निकाय चुनाव के भाजपा की ओर से बकाया संपत्ति को एकमुश्त जमा करने पर ब्याज और जुर्माना को माफ करने की घोषणा पर अब तक अमल नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगरीय

.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि जो लोग अपना बकाया संपत्ति कर एकमुश्त जमा करेंगे, उन्हें ब्याज और जुर्माना माफी दी जाएगी, लेकिन अब तक इस घोषणा को पूरा नहीं किया गया है। कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि हजारों लोग निगम के जोन दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं ताकि वे एक साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकें, लेकिन ब्याज और जुर्माना माफी का लाभ नहीं मिल रहा।

रायपुर नगर निगम।

रायपुर नगर निगम।

नगरीय निकाय मंत्री को दिया गया है ज्ञापन

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज और जुर्माना को माफी को लेकर नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव और रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक इस ओर कदम नहीं उठाया गया।

अग्रवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में जनता को केवल निराशा मिल रही है। उन्होंने कहा जिस तरह 500 रुपये में सिलेंडर नहीं मिला, उसी तरह संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा भी अधूरी रह गई। मोदी की गारंटी मतलब अधूरी गारंटी साबित हो रही है।

घोषणा को लागू करने की मांग

कन्हैया अग्रवाल ने मांग की कि सरकार तुरंत संपत्ति कर में ब्याज और जुर्माना माफी की घोषणा को लागू करे। साथ ही जब तक यह योजना औपचारिक रूप से लागू नहीं हो जाती, तब तक करदाताओं को समय दिया जाए। अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम बिना ब्याज माफी के संपत्ति कर वसूली करता है, तो यह प्रदेश की जनता और मतदाताओं के साथ सीधा धोखा होगा।



Source link