![]()
मृत युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे ट्रैक पर एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारी और दंतेवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवाया गया है। युवती की शिना
.
दरअसल, मृतिका की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। आज सुबह गांव वालों ने रेलवे ट्रैक पर उसका शव देखा था। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे के अधिकारी और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से कटने से मौत होने की बात सामने आई है।
युवती किस परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यह हादसा है या आत्महत्या, इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही मृतका की पहचान के लिए आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। स्थानीय अस्पतालों और थानों को भी सूचना दी गई है, ताकि परिवार वालों की जानकारी मिल सके।