तालाब में जलकुम्भीय के बीच से SDRF की टीम ने निकाला शव।
बिलासपुर में पिछले दो दिन से लापता युवक की लाश तालाब में मिली है। युवक परिजन को बिना बताए गायब था। जिसके चलते परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लाश मिलने के बाद परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है
.
टीआई कृष्णचंद सिदार ने बताया कि डीपूपारा में रहने वाले रिजवान खान (35) बीते शनिवार की रात अपने घर पर था। रात करीब तीन बजे वो घरवालों को बिना बताए निकल गया। इसके बाद वो घर वापस नहीं पहुंचा। दिन भर तलाश के बाद परिजन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। और उसके लापता होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस गुम इंसान कायम कर रिजवान की तलाश की जा रही थी।

बिना बताए दो दिन से लापता था युवक।
तालाब के अंदर जलकुंभियों के बीच मिला शव बुधवार को आसपास के लोगों ने डीपूपारा तालाब में युवक की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तालाब में जलकुंभियों के कारण पुलिस और आसपास के लोग शव नहीं निकाल पा रहे थे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह शव को बाहर निकाला।

तालाब में लाश मिलने की जानकारी मिलने पर जुटी लोगों की भीड़।
पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा शव का जांच और पंचनामा के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।