Brother, along with his friend, stole sister’s jewellery. | दोस्त के साथ मिलकर भाई ने बहन के चुराए गहने: जीजा काम पर और बहन गई थी बाजार, दोस्त को घर बुलाकर भाई ने चुराए 2.5 लाख के जेवर, जुएं में उसे भी हार गया – durg-bhilai News

Author name

December 17, 2025


सगी बहन के घर में चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां सगे छोटे भाई ने अपनी शादीशुदा बहन के घर से लाखों रुपए जेवर और नगद पैसे चोरी कर लिए। मामला जामुल थाना का है। करीब ढाई लाख रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोप

.

पुलिस ने भाई उसके दोस्त और ज्वेलर्स संचालक को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने भाई उसके दोस्त और ज्वेलर्स संचालक को किया गिरफ्तार।

बहन के खाली घर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सन्नी साहू ने 14 दिसंबर को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 6 दिसंबर को वह घर से बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका साला सुरेश साहू घर आया। कुछ देर बाद सन्नी की पत्नी सामान लेने बाजार चली गई। इस मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई गई।

पुलिस ने चोरी के सभी जेवर को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने चोरी के सभी जेवर को जब्त कर लिया है।

संदेह के आधार पर पुलिस ने भाई को लिया था हिरासत में मामला दर्ज होते ही जामुल पुलिस और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रार्थी के साले सुरेश साहू की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार पतासाजी के बाद 16 दिसंबर को पुलिस ने सुरेश साहू को जामुल क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

गिरवी में जेवर रखा खेला जुआं, पूरे पैसे गंवाए आरोपी सुरेश साहू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी खिलेश्वर देशमुख के साथ मिलकर वारदात की थी। चोरी किए गए सोने के जेवरात को पावर हाउस क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रख दिया गया था, जबकि चोरी की नकदी रकम जुए में हार जाने की बात कही गई। आरोपी के मेमोरण्डम बयान के आधार पर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक सतीश ठोसर को भी हिरासत में लिया।

पुलिस ने चोरी के सामान को किया जब्त पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सभी चोरी के सामान सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र और बच्चे की सोने की चैन बरामद की, जिनकी कीमत करीब एक लाख अस्सी हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 70 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए। इस तरह कुल ढाई लाख रुपए की चोरी की संपत्ति बरामद कर ली गई। जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की संपत्ति को गिरवी रखने के मामले में ज्वेलरी संचालक की भूमिका पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर चालान शीघ्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Source link