Bus driver brutally beaten by miscreants, VIDEO | जगदलपुर में बदमाशों ने बस ड्राइवर का मुंह तोड़ा VIDEO: पहले ओवरटेक किए, फिर रास्ते में गाड़ी खड़ी कर मारा, आंख सूजी; FIR दर्ज – Chhattisgarh News

Author name

October 14, 2025


बदमाशों ने ड्राइवर का मुंह तोड़ा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बदमाशों ने एक बस वाहन ड्राइवर की बेदम पिटाई कर दी है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों ने शराब के नशे में बस के अंदर घुसकर ड्राइवर का मुंह तोड़ा, आंख पर मारा। वह रोता रहा। छोड़ देने की विनती करता रहा, लेकिन बदमाश माने नहीं।

.

बताया जा रहा है बदमाश पहले बस को ओवरटेक किए, फिर बस के सामने गाड़ी खड़ी कर मारने लग गए। पिटाई के बाद बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। खून से लथपथ चालक घायल अवस्था में बस चलाता हुआ जगदलपुर पहुंचा। आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई है।

ड्राइवर बचाव में चीखता रहा, लेकिन बदमाश ने नहीं छोड़ा।

ड्राइवर बचाव में चीखता रहा, लेकिन बदमाश ने नहीं छोड़ा।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बस चालक का नाम जीतू सरदार है। ये जगदलपुर का ही रहने वाला है। कोंडागांव से हैदराबाद तक नाइट रुट की यात्री बस चलाता है। एक दिन पहले यह कोंडागांव से हैदराबाद के लिए निकला था। इसी बीच बस्तर टोल प्लाजा के पास पहले कुछ कार सवार युवकों ने बस को ओवरटेक किया। फिर बीच रास्ते गाड़ी चलाते रहे, बस को साइड नहीं दिया।

2-3 लोगों ने मिलकर पीटा

कुछ दूरी पर जाने के बाद बस के सामने कार खड़ी कर दी। जिसके बाद नीचे उतरकर बस में चढ़कर चालक जीतू सरदार की बेदम पिटाई कर दी। उसे इतना मारा की मुंह से खून निकला, आंख सूज गई। जीतू सरदार ने कहा कि 2-3 लोगों ने मिलकर पिटाई की। आंखों की रोशनी कम हो गई है। धुंधला दिख रहा है।

पीड़ित ड्राइवर जीतू सरदार।

पीड़ित ड्राइवर जीतू सरदार।

घायल अवस्था में ही बस लेकर जगदलपुर आया

पीड़ित ने कहा कि, वह रात में बस को किसी तरह से जगदलपुर लेकर आया। फिर सिटी कोतवाली पहुंचकर FIR दर्ज करवाई है। यात्री भी बदमाशों को मारने से रोक रहे थे। किसी ने वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने कहा कि 2-3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश जारी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे यात्रियों में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

ठेकेदार ने ड्राइवर को बेल्ट से पीटा, थूककर चटवाया VIDEO:डीजल चोरी का आरोप, गुस्साए भारत माला प्रोजेक्ट के ड्राइवरों ने कॉन्ट्रैक्टर्स से की मारपीट

कांकेर में चल रहे भारत मामला प्रोजेक्ट के ठेकेदार ने वाहन चालक की पिटाई कर दी।

कांकेर में चल रहे भारत मामला प्रोजेक्ट के ठेकेदार ने वाहन चालक की पिटाई कर दी।

कांकेर जिले में भारत माला सड़क निर्माण परियोजना के ठेकेदार ने वाहन चालक से मारपीट की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह डीजल चोरी के आरोप में चालक को बेल्ट से खूब मारा और थूक के चटवाया है। मामला दुधावा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link