Car-bike collision on NH 43, woman and child died, another injured in surguja | NH 43 में कार-बाइक की टक्कर, महिला-बच्ची की मौत: बाइक सवार दंपती को 20 मीटर तक घसीटा, दूसरे बाइक सवार को भी मारी टक्कर – Ambikapur (Surguja) News

Author name

August 10, 2025


हादसे में महिला एवं बच्ची की मौत, युवक गंभीर

नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने रक्षाबंधन का पर्व मानकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के साथ फंसकर बाइक करीब 20 मीटर तक घसीट गई। हादसे में महिला एवं मासूम बच्ची की मौत हो गई

.

जानकारी के मुताबिक, हादसा नेशनल हाईवे 43 में माझापारा पुलिया के पास हुआ। सीतापुर आदर्शनगर निवासी विक्की तुरिया (27 वर्ष) अपनी पत्नी लक्ष्मी तुरिया (26 वर्ष) एवं 2 वर्षीया बेटी बेबी को लेकर रक्षा बंधन मनाने के लिए ससुराल अंबिकापुर, लुचकी गया हुआ था। रक्षा बंधन के बाद परिवार बाइक में सवार होकर वापस सीतापुर लौट रहा था। रविवार देर शाम एनएच-43 में माझापारा पुलिया के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

सीतापुर में पकड़े गए कार सवार युवक

सीतापुर में पकड़े गए कार सवार युवक

20 मीटर घसीट गए बाइक सवार, दो की मौत

स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 12 एजी 5638 के चालक ने टक्कर के बाद कार नहीं रोकी। बाइक सवार कार के साथ करीब 20 मीटर तक घसीट गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। हादसे में बाइक सवार महिला लक्ष्मी और उसके 2 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है।

हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर

हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर

सीतापुर में पकड़ाए कार सवार कार सवार युवकों ने दंपती को टक्कर मारने के साथ ही NH 43 में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए सीतापुर में एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद सीतापुर पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार युवकों को पकड़ लिया।

कार चालक की पहचान सीतापुर सरगा निवासी शिव कुमार कुजूर के रूप में की गई है। कार में दो युवक सवार थे और शराब के नशे में धुत थे। सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link