Cheating in the name of selling company’s products in Raipur | रायपुर में कंपनी के प्रोडक्ट बिक्री के नाम पर ठगी: मेंबरशिप दिलाने के नाम पर वसूले पैसे, 2 महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार – Raipur News

Author name

October 8, 2025



रायपुर में कंपनी के प्रोडक्ट बिक्री के नाम पर ठगी की वारदात हुई है। आरोपियों ने लोगों को मेंबरशिप दिलाने के नाम पर भी पैसे वसूल किए। उन्होंने रहने-खाने की सुविधा के साथ नौकरी का झांसा दिया। इस मामले में कुछ लोगों को जब कंपनी की धोखाधड़ी पर शक हुआ तो

.

जागेश्वरी यादव निवासी बोरियाकला थाना मुजगहन जिला रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि Ril India marketing Pvt.LTD/WEICONIC Pvt.LTD के ब्रांच मैनेजर गुरूचरण साहू, पुनीत प्रजापति, निर्मला ठाकुर ऊर्फ निर्मला सामंत एवं शिवानी ठाकुर ऊर्फ शिवानी बोहरा कंपनी का संचालन करते हैं। कंपनी के प्रोडक्ट जिसमें दैनिक उपयोग का कपड़ा एवं ब्यूटिशियन समान को मेंबरशिप बनाकर बेचते हैं। जिसमें 10% कमीशन देने का लोगों से वादा किया। फिर मेंबरशिप लेने के बहाने ₹46000 जमा करवाया।

4 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने लोगों को वादा भी किया कि उन्हें वेतन, रहने के लिए आवास एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी। जिससे लोग झांसे में आ गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी गुरूचरण साहू, पुनीत कुमार प्रजापति, निर्मला ठाकुर उर्फ निर्मला सामंत एवं शिवानी ठाकुर उर्फ शिवानी बोहरा को गिरफ्तार कर लिया।



Source link