Chhattisgarh: 228 people lost power in Raigarh in two days | रायगढ़ में दो दिनों में 228 बिजली कनेक्शन काटे गए: 134 उपभोक्ताओं से 25 लाख की वसूली, बाहर से आई टीम ने की कार्रवाई – Raigarh News

Author name

January 8, 2026



लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपए से अधिक का बकाया था, उनके खिलाफ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में दो दिनों के भीतर कुल 228 उ

.

इस अभियान के लिए दूसरे जिले से आई लगभग 12 टीमों को लगाया गया था, जिनमें जेई, दो लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। मंगलवार को टीमों ने शहर में बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पहले दिन 203 बकायादारों की सूची तैयार की गई थी, जिन पर कुल 65 लाख रुपए का बकाया था।

कार्रवाई के दौरान 73 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिजली बिल जमा कर दिया, जिससे करीब 15 लाख रुपए की वसूली हुई। बाकी 130 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। दूसरे दिन (बुधवार) अभियान जारी रहा। इस दिन 199 उपभोक्ताओं की सूची में कुल 62 लाख रुपए का बकाया पाया गया। इनमें से 61 उपभोक्ताओं ने लगभग 10 लाख रुपए का भुगतान किया, जबकि 98 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए।

अब इन उपभोक्ताओं पर रहेगी निगरानी

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों में कुल 228 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। अब इन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि बिना भुगतान के बिजली का उपयोग न किया जा सके। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले दिसंबर माह में भी बिजली विभाग ने दो दिवसीय अभियान चलाया था। उस दौरान 10 हजार से 40 हजार रुपए तक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसमें 298 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए थे, जबकि 153 उपभोक्ताओं से करीब 37 लाख रुपए की वसूली की गई थी।



Source link