Chhattisgarh Balod Tehsildar wife and younger daughter-in-law in-laws house VIDEO | तहसीलदार की पत्नी-छोटी-बहू 4 दिन से ससुराल के बाहर बैठीं,VIDEO: बोलीं-हमें घर से निकाला, अंदर नहीं जाने दे रहे, पति ने कहा- मामला कोर्ट में – Chhattisgarh News

Author name

June 19, 2025


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता और उनके छोटे भाई रोहित गुप्ता की पत्नी वंदना गुप्ता पिछले 4 दिन से अपने ससुराल के बाहर बैठी हैं। अंदर जाने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन घर के बाहर ताला लगा हुआ है। अब दोनों बहुओं का

.

जिसमें वे भावुक होकर घर में घुसने की अनुमति मांग रही हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार सुबह प्रशासन हरकत में आया। बालोद एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है।

बालोद में गुप्ता परिवार की दो बहू पिछले 4 दिन से अपने ससुराल के बाहर बैठी हैं।

बालोद में गुप्ता परिवार की दो बहू पिछले 4 दिन से अपने ससुराल के बाहर बैठी हैं।

ससुराल में रहना चाहती है दोनों बहुएं

अंबिकापुर की रहने वाली रेणु गुप्ता ने बताया कि, उसकी शादी नवंबर 2022 में बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता से हुई थी। तब वो नायाब तहसीलदार थे। यह शादी सरगुजा जिले के सीतापुर में रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। लेकिन शादी के महज 50 दिन बाद से उन्हें अलग कर दिया गया।

रेणु का आरोप है कि, ससुराल वालों के बुरे व्यवहार के कारण उसे मायके में रहना पड़ा। कई बार वह ससुराल लौटी, लेकिन हर बार उसे घर से निकाल दिया गया। तीन दिन पहले जब वो फिर ससुराल लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। तब से वह बाहर ही बैठी है। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं।

रेणु गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता से हुई है।

रेणु गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता से हुई है।

50 लाख का दिया दहेज, बच्चे का कराया अबॉर्शन

रेणु ने अपने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि, शादी से पहले क्रेटा कार और दहेज दिया गया। इसके बाद भी दहेज की मांग की गई। पेट में पल रहे बच्चे का अबॉर्शन करवा दिया गया। ससुराल वालों ने बिना मेरी जानकारी के दवा खिला दिया।

दूसरी बहू का प्रेम प्रसंग से हुआ था विवाह

वहीं, बालोद के झलमला निवासी दूसरी बहू वंदना ने बताया कि, उसका रोहित के साथ प्रेम प्रसंग के बाद आर्य समाज में जनवरी 2024 विवाह हुआ था। उसके बाद ससुराल पक्ष ने मारपीट की। शादी के बाद वो रोहित के साथ रही। लेकिन रोहित को अब उनके परिवार वालों ने कहीं छुपा दिया है।

दूसरी बहू वंदना, जिसकी शादी रोहित से हुई है।

दूसरी बहू वंदना, जिसकी शादी रोहित से हुई है।

मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा- तहसीलदार राहुल गुप्ता

राहुल गुप्ता वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि, कई बार समझौते की कोशिश की गई। लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी। विवाह के बाद उनकी पत्नी रेणु पहले उनके माता-पिता के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। बाद में जब वह उनके साथ रहने लगीं। तब भी अक्सर विवाद होते रहे और आपसी तालमेल नहीं बन पाया।

पत्नी ने कोर्ट में लगाई है याचिका

उन्होंने यह भी कहा कि, उनकी पत्नी कोर्ट में अलग रहने के लिए गईं। अब यह पूरा मामला न्यायालय के अधीन है और वे न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है।

दहेज का आरोप गलत- राहुल

तहसीलदार राहुल ने दहेज मांगने और छोटे भाई की पत्नी को घर से बाहर निकालने के आरोपों पर कहा कि, उनका और उनके भाई का मामला अलग है। वे दहेज लेने के आरोपों को नकारते हैं। कहते हैं कि विवाह में जो भी उपहार मिले हैं, उनसे अधिक लौटाने को तैयार हैं। लेकिन यह सब न्यायालय के आदेश के तहत ही किया जाएगा।

……………………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़ में 108 दिनों में 30 पत्नियों का मर्डर: हर तीसरे दिन एक पत्नी की हत्या; शक, शराब और सेक्स की डिमांड बनी वजह

छत्तीसगढ़ में हर तीसरे दिन एक पत्नी की हत्या कर दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में हर तीसरे दिन एक पत्नी की हत्या कर दी जा रही है।

1 मार्च 2025 से 16 जून 2025 के बीच यानी 108 दिनों में छत्तीसगढ़ में 30 पत्नियों की हत्या हुई। यानी हर 3-4 दिन में एक पत्नी मारी गई। ये सभी हत्याएं घर के भीतर हुईं और कातिल उनका पति था। ​​​​​​इन हत्याओं के पीछे वजह बनी शराब का नशा, कहीं चरित्र शंका, तो कहीं झगड़े और मानसिक तनाव। ​​​​​​पढ़ें पूरी खबर…



Source link