Chhattisgarh Bhilai road accident, young man and woman died | भिलाई में सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत: नेहरू नगर चौक पर बेकाबू होकर ट्रक से टकराई बाइक, रफ्तार में थे, हेलमेट नहीं पहने थे – durg-bhilai News

Author name

August 16, 2025


भिलाई के नेहरू नगर चौक के पास शुक्रवार की रात एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेक्टर-7 निवासी हीरालाल वर्मा (39) और रूमान परवीन (35) के रूप में हुई है। युवक शादीशुदा था।

.

बताया जा रहा है कि, दोनों बाइक से दुर्ग से सुपेला की ओर जा रहे थे। नेहरू नगर चौक पर सिग्नल पार करने के बाद उनकी बाइक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

रफ्तार में थे, हेलमेट नहीं पहने थे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला मॉर्चरी भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज गति हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।



Source link