Chhattisgarh Bijapur- PCC investigation team could not meet the pregnant student | प्रेग्नेंट छात्रा से नहीं मिल सकी PCC की जांच टीम: विधायक सावित्री मंडावी बोलीं- नाबालिग के दोषियों पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही – Bijapur News

Author name

July 26, 2025


बीजापुर जिले में नाबालिग छात्रा के प्रेग्नेंट मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) ने जांच टीम बनाई थी। शनिवार को टीम जांच के लिए भोपालपटनम पहुंची। इस दौरान हॉस्टल कर्मचारी, वार्डन, शिक्षक, प्रिंसिपल और डॉक्टर से मामले की जानक

.

जांच कमेटी ने पाया कि इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई है। दोषियों को बचाने और मामले में पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल से भी कम समय में किसान, आदिवासी, व्यापारी, कर्मचारी, युवा वर्ग और महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

छात्रा की गर्भावस्था को छुपाया गया

विधायक ने कहा कि भोपालपटनम छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली आदिवासी छात्रा की गर्भावस्था को अधीक्षक और अधिकारियों ने छुपाया। परिजनों को डराया-धमकाया और छात्रा को जबरन घर भेजने का दबाव बनाया। मामले को दबाने की कोशिशें अब भी जारी हैं और किसी भी अधिकारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग

विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि कांग्रेस के जांच समिति से जानबूझकर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार से नाबालिग के साथ घटित घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों और छात्रावासों में प्रशासन के भरोसे भेजते हैं। लेकिन ऐसी शर्मनाक घटनाएं अस्वीकार्य हैं।

…………………………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें…

नाबालिग छात्रा के प्रेग्नेंट का मामला…PCC ने बनाई जांच कमेटी:26 जुलाई को बीजापुर के गर्ल्स-हॉस्टल जाएगी इन्वेस्टिगेशन टीम, पीड़िता से भी करेगी मुलाकात

नाबालिग छात्रा के प्रेग्नेंट का मामले में PCC ने जांच कमेटी बनाई।

नाबालिग छात्रा के प्रेग्नेंट का मामले में PCC ने जांच कमेटी बनाई।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 12 वीं कक्षा की छात्रा के 4 माह की गर्भवती होने का मामला सामने में आने से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सकते में आ गई है। अभी तक विभाग ने इस मामले में कोई FIR थाने में दर्ज नहीं कराई है। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee) ने भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में 9 महिला सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम 26 जुलाई को भोपालपटनम स्थित गर्ल्स-हॉस्टल का दौरा कर पीड़ित से मुलाकात करेगी।



Source link