Chhattisgarh Bilaspur wife affair temple priest murdered | पत्नी से अफेयर के चलते मंदिर में पुजारी को मार-डाला: बिलासपुर में पति ने रिश्तेदारों संग मिलकर सस्पेंशन पाइप-ईंट से किया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh News

Author name

September 1, 2025


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सब्जी व्यापारी और उसके चार रिश्तेदारों ने पत्नी के साथ अफेयर के चलते पुजारी की हत्या कर दी। अवैध संबंध की वजह से ही मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी से 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। जिसके बाद से वो मौके की तलाश में था।

.

हमलावरों ने बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया, फिर सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

पुजारी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। धारदार हथियार से हत्या की गई है।

पुजारी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। धारदार हथियार से हत्या की गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, परसाकांपा गांव निवासी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) गांव के ही पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वो मंदिर में ही रहता था। रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे उसकी मां बेटे जागेश्वर को चाय देने मंदिर पहुंची। तब, मंदिर के बाहर बेटे की खून से लथपथ लाश देखी। वो चिल्लाने लगी और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

एसएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे थे

हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।

जिस तरीके से पुजारी की हत्या की गई थी, उसे देखकर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को भांप लिया। उन्होंने जांच के लिए टीम बनाई और सभी को अलर्ट कर अलग-अलग एंगल पर जांच करने के निर्देश दिए।

मुख्य आरोपी सुरेश धुरी निवासी तखतपुर चूलघटरोड।

मुख्य आरोपी सुरेश धुरी निवासी तखतपुर चूलघटरोड।

12 घंटे के अंदर 5 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, सर्च डॉग एक आरोपी के घर तक गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेहियों की धरपकड़ शुरू की। जांच में पता चला कि पुजारी का महिला से अवैध संबंध है। लिहाजा, महिला से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने खोला राज, एक-एक कर पकड़े गए आरोपी

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, शुरुआती जांच में पता चला कि पुजारी जागेश्वर पाठक मंदिर के खेत को सब्जी व्यापारी सुरेश धुरी (35) अधिया दिया था। सुरेश और उसकी पत्नी उसमें फसल उगाते थे। इस दौरान पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गया।

इसकी जानकारी होने पर सुरेश ने अपनी पत्नी को मना किया और पुजारी को भी समझाइश दी। लेकिन, दोनों के बीच बातचीत चलती रही। जिससे सुरेश ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। करीब 6 महीने पहले उससे सामाजिक तलाक भी हो गया था।

बाइक पूजा कराने के बहाने बुलाया फिर किया ताबड़तोड़ वार

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि, सबसे पहले सुरेश धुरी का रिश्तेदार मुकेश धुरी (23) को मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के अमौरा से पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुरेश धुरी समेत पांच लोगों ने मिलकर पुजारी को सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार किया।

जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी भाग गए। उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ की गई।

आरोपी मुकेश धुरी, हेमकुमार धुरी और धनराज बंदे।

आरोपी मुकेश धुरी, हेमकुमार धुरी और धनराज बंदे।

आरोपी बोला- अवैध संबंध के चलते हुआ तलाक इसलिए मार डाला

पुलिस की टीम मुख्य आरोपी सुरेश धुरी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। घटना की रात करीब 9 बजे उसका लोकेशन गांव में मिला था। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि वो धमतरी भाग गया है। जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने धमतरी एसपी को कॉल किया और उनकी टीम की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी के भखारा में पकड़ लिया गया।

जिसके बाद एससीसीयू की टीम धमतरी पहुंची और आरोपी सुरेश को लेकर देर रात बिलासपुर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने रिश्तेदारों की मदद से पुजारी की हत्या करना बताया। साथ ही कहा कि पुजारी ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाया, जिसके चलते उसका तलाक हो गया। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

नाबालिग समेत सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य आरोपी सुरेश धुरी (38) निवासी तखतपुर चूलघटरोड।
  • हेमकुमार धुरी (26) निवासी चकरभाटा के डढहा।
  • धनराज बंदे (21) निवासी सिरगिट्‌टी के बन्नाक चौक।
  • मुकेश धुरी (23) निवासी मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र के अमौरा।
  • एक नाबालिग भी शामिल है।



Source link