Chhattisgarh Dhamtari-Youth dies in car collision | ट्रक से टकराई बाइक, नीचे गिरते ही कार ने रौंदा,VIDEO: धमतरी में ओवरटेकिंग के दौरान हादसा, एक की मौत,गंगरेल डैम घूमने आए थे 2 दोस्त – Dhamtari News

Author name

July 22, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ओवरटेकिंग के दौरान सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। गिरते ही बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीव

.

मिली जानकारी के मुताबिक, मथुरा नगर मगरलोड के रहने वाले रितेश यादव (30) और विकास निर्मलकर (19) सोमवार को गंगरेल डैम घूमने गए थे। घर वापसी के दौरान शोरूम के सामने कार को ओवरटेक करते समय बाइक सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। ऐसे में पीछे से आ रही कार ने दोनों दोस्त को रौंद दिया।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार

इस हादसे में रितेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस रितेश के शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है। वहीं फरार ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है।



Source link