Chhattisgarh Durg – 5 lakhs stolen from a vacant house | दुर्ग में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना: कैश, जेवरात समेत 5 लाख की चोरी,वारदात की सूचना पाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार – durg-bhilai News

Author name

August 13, 2025



छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरों ने सूने मकान से 5 लाख रुपए की चोरी की है। 2 शातिरों ने ताला तोड़कर कैश और सोने-चांदी के जेवरात चुराए हैं। CCTV फुटेज में दो संदिग्ध साइकिल से आते और मकान में घुसते दिखे। जबकि चोरी की सूचना पाकर लौट रहे पीड़ित परिवार

.

यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 7-8 अगस्त की रात की है। नेहरू नगर में रहने वाले मकान मालिक सुशील कांकेर परिवार के साथ हरियाणा में पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान में धावा बोल दिया और कैश और जेवरात पर हाथ साफ कर भाग निकले।

हरियाणा लौटने के दौरान हुआ हादसा

इधर, चोरी की सूचना मिलने पर सुशील कांकेर पत्नी के साथ हरियाणा से कार से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SSP घटनास्थल का किया निरीक्षण

वहीं SSP विजय अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमें संदिग्धों की पहचान के लिए काम कर रही हैं।

एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। दोनों संदिग्ध नजर आ रहे हैं, उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं।



Source link