Chhattisgarh Durg bhilai Dhirendra Shastri said- Any journalist who is itching should ask questions | धीरेंद्र शास्त्री बोले-जिस पत्रकार को खुजली हो, वो सवाल पूछे…VIDEO: कांग्रेस बोली- ये सिर्फ बदतमीजी नहीं, सत्ता के संरक्षण में पल रहा घमंड है – Chhattisgarh News

Author name

December 28, 2025


धीरेंद्र शास्त्री का पत्रकारों को लेकर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इसे पत्रकारों का अपमान बताया है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर कथा करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। बागेश्वर बाबा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री पत्रकारों पर विवादित बयान देते हुए नजर आ र

.

धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि जिस पत्रकार को खुजली हो, वो सवाल पूछ सकता है। इसे कांग्रेस ने पत्रकारों का अपमान बताया है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि पत्रकार खुद से नहीं गए थे बल्कि भाजपा नेताओं ने उन्हें बुलाया था, फिर ऐसा अपमान क्यों ? यह सिर्फ बदतमीजी नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पल रहा घमंड है।

कांग्रेस ने आगे लिखा जब पूरी सरकार ही चरण वंदना में लगी हो, तो इनकी जबान का बेलगाम होना स्वाभाविक है। दरअसल, भिलाई के जयंती स्टेडियम में कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से चल रही है, जो 29 दिसंबर तक होगी।

धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार को रायपुर से भिलाई पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था। उन्होंने कहा- ‘ये हमारा सौभाग्य है कि फिर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में पहुंचे हैं। जो शिक्षा विद्या की नगरी है, इंडस्ट्री की नगरी है, हमारी अद्भुत भिलाई, जहां देश में सबसे ज्यादा IIT के बच्चे चुने जाते हैं। बाकी जिस पत्रकार को जो खुजली हो वो प्रश्न कर सकता है।’

बता दें कि इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान से रायपुर पहुंचने और थाना प्रभारी मनीष तिवारी के जूता-टोपी उतारकर बाबा के पैर छूने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

सरकारी विमान से रायपुर पहुंचे थे धीरेंद्र शास्त्री

ऑन ड्यूटी धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूने पर किसी ने पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की तो किसी ने पैर छूने को सही बताया। इस मामले में रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में नहीं था। उसने टोपी और जूते उतार दिए थे। फिलहाल, पुलिसकर्मी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

इसके अलावा बाबा बागेश्वर छत्तीसगढ़ सरकार के शासकीय विमान से रायपुर पहुंचे, जहां से वे भिलाई रवाना हुए। धीरेंद्र शास्त्री को सरकारी विमान की सुविधा मिलने पर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने इसे जनता के पैसों की बर्बादी बताया है। वहीं भाजपा ने कहा- कांग्रेस कभी हिंदुओं का धर्म प्रचारकों को बर्दाश्त नहीं कर पाती है।

जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री को लाने प्रदेश सरकार के एक मंत्री पहले उसी सरकारी विमान से सतना गए, फिर बाबा बागेश्वर को लेकर रायपुर आए। वीडियो में विमान से तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब उतरते हुए नजर आ रहे हैं।

माना टीआई का पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूने का वीडियो वायरल हो रहा है।

माना टीआई का पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूने का वीडियो वायरल हो रहा है।

निजी धार्मिक कार्यक्रम के लिए सरकारी विमान?

लोगों का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं और किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। ऐसे में निजी धार्मिक आयोजन के लिए सरकारी विमान का उपयोग नियमों के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर इसे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया जा रहा है।

पुलिसकर्मी के आचरण पर भी सवाल

विवाद यहीं नहीं थमा। रायपुर के स्टेट हैंगर से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी जूते उतारकर बाबा बागेश्वर के पैर छूता है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

लोगों ने पुलिसकर्मी के इस व्यवहार को पुलिस की गरिमा और सेवा नियमों के खिलाफ बताया है। सोशल मीडिया पर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

SSP बोले- पूरी वर्दी में नहीं था पुलिसकर्मी

दैनिक भास्कर डिजिटल ने इस विषय पर रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह से बात की। SSP ने कहा कि पुलिसकर्मी पैर छूने के दौरान पूरी वर्दी में नहीं था। उसने अपनी कैप और शूज उतारा हुआ था। प्रारंभिक जांच में नियमों का उल्लंघन नहीं दिख रहा है। फिलहाल, पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कांग्रेस बोली- सरकारी खजाने का दुरुपयोग

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कथावाचक को लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का विमान भेजना राज्य के खजाने का दुरुपयोग है। सरकार ने धीरेन्द्र शास्त्री के किस संवैधानिक हैसियत के कारण उनके लिए विमान भेजा था। यह राज्य के खजाने पर डकैती के समान है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री हिन्दू समाज और सनातन के धर्मगुरु नहीं है। वे कथावाचक हो सकते हैं। टोना-टोटका करने वाले बाबा हो सकते हैं, लेकिन वे कोई धर्माचार्य नहीं है, न ही किसी शास्त्र के मान्यता प्राप्त पीठ के पीठाधीश्वर हैं। उनका आचार-विचार, व्यवहार देश की गंगा जमुनी संस्कृति के खिलाफ है।

‘कांग्रेस हिंदुओं के धर्म प्रचारकों को बर्दाश्त नहीं कर पाती’

कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कांग्रेस के लोग कब से धर्म गुरुओं को प्रमाण पत्र बांटने लगे। कांग्रेस का बयान साबित करता है कि वो धर्मांतरण करने वालों के साथ है और भाजपा धर्म बचाने वालों के साथ है।

……………………………

धीरेंद्र शास्त्री से संबंधित यह खबर भी पढ़ें…

01. भूपेश बोले-मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं था:BJP-RSS ने डर दिखाकर 3 बार जीता चुनाव, कथावाचक प्रदीप मिश्रा-धीरेंद्र शास्त्री फैला रहे अंधविश्वास

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था। लेकिन जब से बीजेपी-आरएसएस सत्ता में आई है, तब से हिंदू खतरे में है का डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

02. धीरेंद्र बोले- हिंदुओं को जोड़ना, भक्ति-राष्ट्रवाद अंधविश्वास नहीं: कहा- जिन्हें ऐसा लगता है तो देश छोड़ दें, भूपेश बोले थे- टोटके की बातें करते हैं

भिलाई के जयंती स्टेडियम में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link