Chhattisgarh: Elephants again destroyed the crops of 28 farmers in Raigarh; a group of 50 elephants entered the fields at night. | रायगढ़ में हाथियों ने फिर 28 किसानों की फसल रौंदी: रात में 50 हाथियों का दल खेतों में पहुंचा, रतजगा करने की मजबूरी – Raigarh News

Author name

September 30, 2025


रात होने के बाद जंगल से निकलकर हाथियों का दल खेतों में पहुंच रहा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों का दल हर रात फसलों को नुकसान कर रहा है। जहां सोमवार की रात भी जंगल से निकलकर हाथियों का दल काफरमार परिसर के कुरू में पहुंच गया और यहां 20 किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। इसके अलावा अमलीडीह और कांटाझरिया में भी फ

.

पिछले कुछ दिनों से 50 हाथियों का दल छाल रेंज के बंगरसुता से खरसिया रेंज में पहुंच रहा है। सोमवार की रात को भी जंगल से निकलकर यह काफरमार परिसर के कुरू गांव तक पहुंच गया।

यहां मनिरों बाई राठिया, चमरीन बाई राठिया, नीराबाई, भूदेव राठिया, तुलाराम, रामकुमारी, पुनीराम, छबीलाल, चंद्रमोती, लगन सिंह, कन्हैया राम, अशोक, संतोष समेत 20 किसानों के खेतों घुसकर फसलों को रौंद दिया है।

इसके अलावा घरघोड़ा रेंज के अमलीडीह में 6 किसानों और रायगढ़ रेंज के कांटाझरिया में 2 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

रात में हाथियों ने कई एकड़ फसल को अपने पैरो तले रौंदकर बर्बाद कर दिया

रात में हाथियों ने कई एकड़ फसल को अपने पैरो तले रौंदकर बर्बाद कर दिया

रात में जागने की मजूबरी बताया जा रहा है कि हाथियों के आने जानकारी शाम होने के बाद ग्रामीणों को मिलने लगती है। इसके बाद गांव तक हाथी न पहुंच सके, इसके लिए घरों के बाहर आग जलाया जा रहा है।

साथ ही रात में जब हाथी खेतो तक आ जाते हैं, तो ग्रामीणों को रतजगा करने की मजबूरी बनी हुई है। कई बार खेतों से भगाने के लिए हल्ला भी किया जाता है, लेकिन वे वहीं डटे रहते हैं।

रविवार की रात को हाथियों ने कच्चा मकान को भी क्षतिग्रस्त किया

रविवार की रात को हाथियों ने कच्चा मकान को भी क्षतिग्रस्त किया

2 दिनों से कर रहे नुकसान खरसिया रेंज के काफरमार में हाथियों का दल दो रात से नुकसान कर रहा है। रविवार की रात को काफरमार में कैलाश राम, गजट सिंह राठिया, बलदेव राठिया, भूपत राठिया और पवन कुमार की फसलो को बर्बाद किया। वहीं सोमवार की रात को 20 किसानों का फसल चौपट हो गया।



Source link