Chhattisgarh Janjgir champa 4 children including brother and sister drowned | जांजगीर-चांपा में भाई-बहन समेत 4 बच्चे डूबे…मौत: स्कूल से लौटकर तालाब गए, नहाते समय हादसा; सभी की उम्र 5-8 साल, कपड़े-चप्पल देखकर चला पता – Chhattisgarh News

Author name

July 13, 2025


छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में तालाब में डूबने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार दोपहर तालाब में नहाने गए भाई-बहन समेत 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में 3 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। चारों बच्चे अलग-अलग 3 परिवार के थे। घटना बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव की है।

.

जानकारी के मुताबिक मृत बच्चों में 8 साल पुष्पांजली श्रीवास, 5 साल का तुषार श्रीवास, 6 साल की ख्याति केंवट और 6 साल की अंबिका यादव शामिल हैं। पुष्पांजली श्रीवास और तुषार भाई-बहन हैं। बलोदा पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

तालाब में नहाने गए भाई-बहन समेत 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

तालाब में नहाने गए भाई-बहन समेत 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच चारों बच्चे स्कूल से लौटे। घर में बैग रखकर तालाब की ओर चल दिए। तालाब उनके घरों से अधिक दूर नहीं था। यह गांव में रोजमर्रा की एक सामान्य बात थी। बच्चे गर्मी में तालाब में नहाते थे, लेकिन इस बार बड़ा हादसा हो गया।

परिजनों ने बताया कि कुछ समय बाद जब बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजन परेशान हुए। उनकी खोज में निकल पड़े। तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े देखे गए, जिससे अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की। कुछ ही देर में चारों को बाहर निकाला गया।

जांजगीर चांपा में बच्चों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।

जांजगीर चांपा में बच्चों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।

अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जीवन नहीं बच सका

इसके बाद परिजन तुरंत सीएचसी बलौदा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर बलौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

भैंसतरा गांव में चार बच्चों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। एक साथ चार अर्थियां सजने की खबर ने हर आंख नम कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण भी स्तब्ध हैं कि ऐसा हादसा कैसे हो गया।

परिजनों ने थाने में आकर हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने थाने में आकर हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी कार्रवाई

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि डूबने से चारों बच्चों की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

……………………………

इससे संबंधित और भी खबर पढ़ें…

नहर में डूबे 2 दोस्त…36 घंटे बाद मिला दूसरा शव: बैलेंस बिगड़ने से 15 फीट गहराई में चले गए; रायपुर मंत्रालय में पोस्टेड थे

तांदुला नदी में डूबे 2 युवकों का शव बरामद कर लिया गया है।

तांदुला नदी में डूबे 2 युवकों का शव बरामद कर लिया गया है।

दुर्ग जिले के सेलूद क्षेत्र से गुजरने वाली तांदुला नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों नया रायपुर मंत्रालय में पदस्थ थे। घटना 14 अप्रैल की है जब तीन दोस्त बिलाई माता मंदिर के दर्शन करने धमतरी गए थे। वहां से दर्शन कर लौट रहे थे तभी नहर में पानी का बहाव देख एन्जॉय करने रुके। पढ़ें पूरी खबर…



Source link