छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने पड़ोसी के घर से करीब कैश, जेवरात सहित 2 लाख रुपए की चोरी की है। वह बॉयफ्रेंड को बाइक खरीदने के लिए पैसे देना चाहती थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार क
.
जानकारी के मुताबिक, करुणा (22) और ताम्रध्वज (24) डूमरपानी गांव के रहने वाला हैं। दोनों का 2019 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वारदात के वक्त बॉयफ्रेंड ताम्रध्वज घर के बाहर निगरानी रख रहा था, जबकि अंदर गर्लफ्रेंड करुणा कैश और सोने-चांदी के जेवरात पर साफ कर रही थी। फिलहाल, पुलिस दोनों से अन्य चोरियों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई।

आरोपियों के पास से कैश और जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, 8 अगस्त को कन्हैया पटेल दोपहर 1 बजे सब्जी बेचने बाजार गया था। रात 8 बजे लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी दो पेटियों से 95 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। 9 अगस्त को कन्हैया ने हल्बा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में पता चला कि जांच में पता चला कि गांव के ही करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा घटना के दिन संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो करूणा ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

दोपहर में दिया वारदात को अंजाम
उसने बताया कि बॉयफ्रेंड ताम्रध्वज को बाइक खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए दोनों चोरी की प्लानिंग की। उसने यह भी बताया कि दोपहर 2 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान ताम्रध्वज बाहर खड़े होकर आसपास नजर रख रहा था। उसने कैश बॉयफ्रेंड को दिए और जेवरात अपने पास रख लिया।
आरोपियों से चोरी का माल बरामद
फिलहाल, पुलिस ने दोनों के पास से सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी और पायल कैश बरामद कर लिया है और दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल किया। दोनों से चोरी का माल बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
……………………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने मिलकर युवक को मारा चाकू:रायपुर के व्हाइट हाउस के सामने गार्डन में किया हमला, प्रेमी-प्रेमिका ने गुंडे भी बुलवाए

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने मिलकर युवक को मारा था चाकू।
रायपुर में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक को मिलने के बहाने से व्हाइट हाउस के सामने गार्डन में बुलवाया। गाली गलौज के बाद हमला किया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…