Chhattisgarh Manendragarh- Police seized liquor from Madhya Pradesh | मनेंद्रगढ़ में पकड़ाई MP की शराब: पुलिस को देख ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा, 3 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, मालिक ने किराए दिया था स्कॉर्पियो – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

August 17, 2025


मनेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे- 43 पर पुलिस ने स्कॉर्पियो से मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब जब्त की है। गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया गया है। जबकि फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

.

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि, शनिवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर स्कॉर्पियो (CG 16 CT 8216) को रोकने की कोशिश की गई। जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने गाड़ी से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जांच में पता चला कि गाड़ी नागपुर के रहने वाले अंकित राय की है। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसके एक परिचित ने गाड़ी किराए पर ली थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link