Chhattisgarh Raigarh 9th class student committed suicide | रायगढ़ में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फांसी के फंदे पर झूली, प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच में जूटी पुलिस – Raigarh News

Author name

June 24, 2025



फांसी पर लटका देख परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में कोई नहीं था, तभी नाबालिग ने आत्महत्या कर लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच में जूट गई है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ में रहने वाली 15 वर्षीय बालिका 9वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। नाबालिग सोमवार को घर में अकेली थी। परिजन उसके मामा के घर गए हुए थे।

तभी नाबालिग घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उसके परिजन घर पहुंचे, तो अपनी बेटी को फांसी के फंदे पर लटकता देख, उसे फंदे से नीचे उतारा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की जांच में जूटी है।

प्रेम प्रसंग की आशंका बताया जा रहा है कि नाबालिग का धरमजयगढ़ में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और उसके परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसकी मां ने उसे लड़के से दूरी बनाने कहा था। इसी बात को लेकर नाबालिग के आत्महत्या करने की आशंका जतायी जा रही है।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कारण DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि घर में कोई नहीं था। तभी बालिका ने फांसी लगा लिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका जतायी जा रही है। हांलाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



Source link