Chhattisgarh Raigarh absconding accused of fraud of 50 lakhs arrested | 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने ठगे 50 लाख: रायगढ़ में असीम कृपा-फाउंडेशन चलाते थे, जांजगीर की महिला को नाबार्ड-योजना का फर्जी टेंडर दिखाया फ्रॉड,2 गिरफ्तार – Chhattisgarh News

Author name

August 24, 2025


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने जांजगीर चांपा की महिला से 50 लाख की ठगी की है। 2 लोगों ने नाबार्ड योजना का फर्जी टेंडर दिखाकर भरोसा दिलाया कि कंपनी को प्रोजेक्ट दिलवाएंगे।

.

झांसे में आकर महिला ने किश्तों में पैसे दे दिए। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। दूसरे फरार सह-आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी असीम कृपा फाउन्डेशन चलाते थे। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

सह आरोपी सुदीप मंडल।

सह आरोपी सुदीप मंडल।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर चांपा के ग्राम खोखरी की रहने वाली अनिता साहू (40) महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का संचालन करती है। यह कंपनी खाद, बीज और दवा किसानों को बेचती है। रायगढ़ के डूमरपाली निवासी रंजीत चौहान (29) और सुदीप मंडल (40) से अनिता की पहचान सुनील कश्यप, अभिषेक देवांगन, छवि बंजारे, मनहरन पटेल और सुरेश वानी के माध्यम से हुआ।

तब रंजीत चौहान ने कहा कि, आपका रजिस्टर्ड कंपनी है। मैं आपके कम्पनी को नाबार्ड योजना से 6 करोड़ का प्रोजेक्ट एक महीने के भीतर दिला दूंगा। रंजित ने अनिता से कहा कि, इसके लिए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउन्डेशन बोईरदादर के नाम पर जमा करना होगा।

फर्जी चेक देकर झांसे में लिया

अनिता को उस पर यकीन नहीं हुआ और उसने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया। ऐसे में रंजित ने उसे झांसे में लेने के लिए 50 लाख रुपए का फर्जी चेक 15 नवंबर 2025 को पिछला तारीख का डालकर दिया। इससे अनिता ने उस पर विश्वास कर लिया।

50 लाख खाते में डालने बोला

इस दौरान, अनिता को पता चला कि रंजित चौहान और सुदीप मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। जब अनिता ने उनसे संपर्क किया, तो रंजित ने एफआईआर की बातों को गलत बताया। इसके बाद, रंजित ने नाबार्ड प्रोजेक्ट का दो करोड़ रुपए का चेक आने की बात कहते हुए 50 लाख रुपए असीम कृपा फाउंडेशन के खाते में डालकर चेक ले जाने की बात कही।

मुख्य आरोपी रंजित चौहान, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

मुख्य आरोपी रंजित चौहान, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

कैश समेत 50 लाख दिए

इसके बाद, अनिता ने उस पर यकीन करते हुए किस्तों में 27 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिए। 5 जनवरी को कैश 23 लाख रुपए उसके असीम कृपा फाउंडेशन के कार्यालय में जाकर दिया। अनिता ने उसके दिए चेक से कैश निकालने बैंक गई, तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं है। जांच कराने पर पता चला कि, जिस खाते नंबर का चेक था, वो खाता ही बंद है।

अनिता ने फोन से रंजित से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसके बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसके कार्यालय में जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि वे दोनों फ्रॉड हैं। जिसके बाद उसे एहसास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

जून में पकड़ाया था मुख्य आरोपी

जब चेक को अनिता ने बैंक में लगाया तो पता चला कि खाते में रुपए नहीं है। वो खाता बंद है। जिसके बाद वो समझ गई कि वह ठगी का शिकार हो गई है। जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मई में मुख्य आरोपी रंजित चौहान को गिरफ्तार कर लिया था।

रायगढ़ से फरार आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद से आरोपी सुदीप मंडल फरार था। पुलिस से छिप रहा था। पुलिस मुखबिर के जरिए उसकी तलाश कर रही थी। पता चला कि, सुदीप रायगढ़ में है। जिसके बाद शुक्रवार की शाम को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

…………………………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने ठगे 50 लाख:रायगढ़ में असीम कृपा फांउडेशन के डायरेक्टर ने जांजगीर की महिला से की धोखाधड़ी, गिरफ्तार

मुख्य आरोपी रंजित चौहान जिसने 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने 50 लाख ठगे।

मुख्य आरोपी रंजित चौहान जिसने 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने 50 लाख ठगे।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में असीम कृपा फाउंडेशन के डायरेक्टर और उसके साथी ने मिलकर जांजगीर-चांपा की महिला से धोखाधड़ी की है। उन्होंने नाबार्ड योजना के तहत 6 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link